Advertisement

नौकरी से निकाले जाने से नाराज टेलीकॉम कंपनी का पूर्व इंजीनियर काट रहा केबल

कनेक्शन हो रहे बंद

 

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। भारत की निजी क्षेत्र के सबसे पहली टेलीकॉम कंपनी एयरटेल के उपभोक्ता इन दिनों खासे परेशान हैं। इसकी वजह है कंपनी का एक पूर्व इंजीनियर। नौकरी से निकाले जाने से खफा यह इंजीनियर कंपनी की केबल काट रहा है। नतीजन आए दिन कनेक्शन बंद हो रहे हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं के साथ कंपनी के अधिकारी-कर्मचारी भी परेशान हैं।

दरअसल अभी भी एयरटेल के लैंडलाइन फोन जमकर काम कर रहे हैं। कंपनी की इंटरनेट सेवा का भी खूब उपयोग हो रहा है। उसके इस काम में उनका ही एक पूर्व इंजीनियर खलल डाल रहा है। वह आए दिन कहीं ना कहीं की केबल काट रहा है। रविवार रात उसने अलखधाम नगर में कंपनी की केबल काट दी।

Advertisement

इस वजह से कॉलोनी के 175 से ज्यादा कनेक्शन बंद हो गए। कंपनी के ग्राहक और लक्ष्मी व्यंकटेश स्टोर के संचालक शैलेंद्र कुशवाह ने बताया कि रात करीब 12.30 बजे काली स्विफ्ट क्रमांक एमपी 13 एच 4178 से दो युवक आए थे। एक युवक कार में बैठा रहा, जबकि दूसरा बाहर निकला और एयरटेल की डीपी पाइंट से केबल काट दी। जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो दोनों भाग निकले। इसकी सूचना कंपनी के डिप्टी मैनेजर को दी गई।

बेटे को पढऩे के लिए बाहर भेजना पड़ा

Advertisement

केबल कटने से कंपनी की इंटरनेट और कॉलिंग सेवा ठप हो गई। करीब १७५ कनेक्शन इससे प्रभावित हुए। सबसे ज्यादा असर विद्यार्थियों पर पड़ा। कुशवाह के पुत्र आदित्य बीटेक कर रहे हैं। उनका सोमवार को पेपर था। इंटरनेट बंद होने से लैपटॉप नहीं चला और वह परेशान होते रहे। पढ़ाई के लिए आदित्य को सिटी में रहने वाले अपने रिश्तेदार के यहां जाना पड़ा। शैलेंद्र कुशवाहा के मुताबिक उनके घर के छह मोबाइल और दो लैपटॉप एयरटेल कनेक्शन से चलते हैं। सब ठप हो गए।

पहले भी कट चुकी है केबल
कंपनी के एक अफसर ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि पिछले एक महीने से शहर में केबल काटने की घटनाएं बढ़ गई हैं। कुछ दिन पहले ही नईसड़क-सती गेट क्षेत्र में केबल काट दी गई थी। इस वजह से भी कई कनेक्शन बंद हो गए थे। अफसर ने कहा कि कंपनी के ही एक पूर्व इंजीनियर का नाम इसमें सामने आ रहा है। उसके खिलाफ शिकायत की तैयारी कर रहे हैं।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें