Popup Image
Advertisement

पंजाबी सिंगर की सड़क हादसे में मौत

पंजाब के मशहूर गायक दिलजान की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। हादसा सोमवार-मंगलवार रात करीब 2 बजे अमृतसर में जंडियाला गुरु के पास हुआ। पुलिस थाना जंडियाला गुरु के अनुसार, दिलजान अपनी महिंद्रा केयूवी 100 गाड़ी (पीबी 08 डीएच 3665) में जालंधर से अमृतसर आ रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी आगे चल रहे बड़े ट्राले से टकरा गई। हादसे में उनकी गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

Advertisement

घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने दिलजान को गाड़ी से बाहर निकालकर उन्हें पास के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। वहां डॉक्टरों ने पुलिस टीम को बताया कि दिलजान की मौत पहले ही हो चुकी है। पुलिस ने दिलजान का शव कब्जे में लेकर एक निजी अस्पताल की मोर्चरी में रख दिया है।

दिलजान की पत्नी और बच्चे कनाडा में हैं। उनके आने के बाद 5 अप्रैल को ही शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। जंडियाला गुरु थाना के एएसआई दुर्लभ दर्शन सिंह ने बताया कि दिलजान गाड़ी में अकेले थे। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। दिलजान की मौत का समाचार मिलते ही घटनास्थल पर कई कलाकार मौके पर पहुंच गए थे।

Advertisement

दिलजान के निधन से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। बता दें कि दिलजान को एक रिएलिटी शो से पहचान मिली थी। वे करतारपुर के रहने वाले थे। उनका नया गीत तेरे वरगे जल्द ही रिलीज होने वाला था। पंजाबी गायक सुखशिंदर शिंदा ने दिलजान की मौत पर दुख प्रकट किया। सोशल मीडिया पर उन्होंने दिलजान की फोटो शेयर करते हुए लिखा- ये दुर्भाग्यपूर्ण समाचार सुबह-सुबह मिला। संगीत की दुनिया को नुकसान हुआ है। पंजाबी गायिका कौर बी ने भी दिलजान को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि इस खबर पर यकीन नहीं हो रहा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें