Popup Image
Advertisement

पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान, पति बनाता रहा Video

पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान, पति बनाता रहा Video

Advertisement

कानपुर के गुलमोहर विहार नौबस्ता में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फांसी के वक्त पति वहीं था। वह उसका वीडियो बनाता रहा। इसके बाद वीडियो को ससुराल यानी पत्नी के मायके वालों को भेज दिया गया. सूचना पर पहुंचे परिजनों ने देखा कि बेटी घर में पलंग पर पड़ी है।

परिजन बेटी को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।महिला के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।शोभिता की शादी संजीव गुप्ता से 18 फरवरी 2017 को हुई थी।

Advertisement

किदवई नगर ई-ब्लॉक निवासी राजकिशोर गुप्ता ने बताया कि उसने बेटी शोभिता की शादी 18 फरवरी 2017 को हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के गुलमोहर विहार के संजीव गुप्ता से की थी. आरोप है कि शादी के बाद से ही पति व ससुराल वाले दहेज के लिए मारपीट व प्रताड़ित कर रहे थे। 25 अक्टूबर को बेटी को इतना प्रताड़ित किया गया कि बेटी ने फांसी लगाकर जान दे दी। दामाद संजीव वीडियो बनाते रहे। इसके बाद वीडियो भेजकर मामले की जानकारी दी।

पिता राजकिशोर समेत परिवार के अन्य सदस्य जब बेटी के ससुराल पहुंचे तो उसका शरीर पूरी तरह से ठंडा हो चुका था। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

पूछताछ में आरोपी पति संजीव ने बताया कि 25 अक्टूबर को दोनों के बीच झगड़ा हुआ था. इसके बाद वह पंखे में फंदा लगाकर फांसी लगाने की बात कह रही थी, फिर उसका वीडियो बनाकर उसके माता-पिता को भेज दिया। इस दौरान उसने फांसी नहीं लगाई और नीचे आ गई।

ससुराल में वीडियो भेजते हुए कहा कि अपनी बेटी की हरकतें देखिए। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हुई और फिर फांसी लगा ली। पति सोचता रहा कि पत्नी धमका रही है या फाँसी का नाटक कर रही है और कुछ ही देर में शोभिता की मौत हो गई।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें