Advertisement

पीएम स्वनिधि योजना का कर्ज बांटने में उज्जैन पांचवे स्थान पर

इंदौर हमेशा की तरह फिर पहले नंबर पर

Advertisement

उज्जैन। रेहडी-पटरी वालों को कर्ज देने के लिए शुरू की गई पीएम स्वनिधि योजना का कर्ज बांटने में उज्जैन देश में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। 1 से 10 लाख की आबादी वाले शहरों में उज्जैन ने यह उपलब्धि पाई है। इसी तरह पथकर विक्रेताओं को डिजिटली लोन देने में इंदौर नगरनिगम पूरे देश में अव्वल बना हुआ है। इंदौर ने 33332 प्रकरण स्वीकृत कर लोन दिए हैं। इस तरह लोन बांटने के मामले में इंदौर ने मुंबई, दिल्ली, बैंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता और हैदराबाद को भी पीछे छोड़ दिया है।

10 से 40 लाख की आबादी वाले निकायों में इसी मसले पर लोन देने के मामले मेें भोपाल और जबलपुर नगरनिगम ने भी रिकॉर्ड कायम किया है। भोपाल दूसरे और जबलपुर तीसरे स्थान पर है। पहले नंबर पर इंदौर कायम है। नगरीय प्रशासन विभाग के आयुक्त संकेत भोंडवे ने बताया कि योजना के तहत 31 मार्च 2030 तक के लिए राशि स्वीकृत की गई है। प्रदेश में 15.69 प्रकरण स्वीकृत कर 2632 करोड़ की राशि जारी की गई है।

Advertisement

15, 25 और 50 हजार रुपए तक का मिलता है कर्ज

पी एम स्वनिधि योजना के तहत 15, 25 और 50 हजार रुपए का कर्ज दिया जाता है। साथ ही 30 हजार रुपए का यूपीआई लिंक्ड क्रेडिट कार्ड भी जारी किया जाता है। मध्यप्रदेश योजना शुरू होने वाले दिन से ही पूरे देश में अव्वल बना हुआ है। दिए गए लोन में से अब तक 47 करोड़ की वापसी भी हो चुकी है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें