Advertisement

पुरुष अपनी लाइफस्टाइल में अपनाएं ये फिटनेस टिप्स

स्वस्थ शरीर, बेहतर स्टैमिना और आकर्षक पर्सनैलिटी के लिए जरूरी आदतें

Advertisement

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में पुरुष अक्सर काम और जिम्मेदारियों में इतना व्यस्त हो जाते हैं कि अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन एक अच्छी लाइफस्टाइल ही फिट और एनर्जेटिक रहने की कुंजी है। अगर आप रोजमर्रा की आदतों में छोटे-छोटे बदलाव करें, तो आप खुद को ज्यादा फिट, एक्टिव और कॉन्फिडेंट महसूस करेंगे।

सुबह जल्दी उठें
सबसे पहले तो सुबह जल्दी उठने की आदत डालें। सूर्योदय के पहले अगर आप उठकर मॉर्निंग वॉक पर निकल जाते हैं तो यह आपकी सेहत के लिए रामबाण साबित होगा।

Advertisement

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग है जरूरी
अगर आप जिम जाना खुद को फिट रखने के लिए काफी मानते हैं तो आप गलत है। आपको इसके साथ स्ट्रेंथ की ट्रेनिंग भी लेनी जरूरी है इससे आपकी मसल्स मजबूत होंगी।

सुबह का नाश्ता
सुबह का नाश्ता कभी भी करना न भूलें। दिन का पहला मील आपको स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। नाश्ते में आप दूध, फल, पोहा आदि जैसी हेल्दी चीजें शामिल करके अपनी सेहत को बेहतर बना सकते हैं।

Advertisement

बाहर ना खाएं
आपको हेल्दी रहने के लिए सबसे जरूरी चीज है कि खाना पोषण से भरपूर हो। आप कोशिश करें की घर का ही खाना खाएं. और हां जंक फूड पिज्जा, बर्गर, मैगी आदि चीजों को रोजाना खाने से खुद को रुकें।

रात में हल्का खाएं
वहीं, रात का खाना भी आपकी अच्छी सेहत में बड़ी भूमिका निभाती है. इसलिए रात में आप बिल्कुल पेट भरकर और तेल मसाले से युक्त भोजन न करें. अपने खाने में हरी सब्जियों और सलाद को जरूर शामिल करें इससे आपके शरीर को पूर्ण पोषण मिलेगा।

नशे से दूर रहें
धूम्रपान और शराब से दूरी बनाएं ये आदतें आपकी फिटनेस और हेल्थ दोनों को नुकसान पहुंचाती हैं

एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाएं

लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करें रोजाना 7–10 हजार कदम चलने की आदत डालें लंबे समय तक बैठने से बचें

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें