Advertisement

बंद कमरे में बम्बईया चला रहा था पाड़ों का कत्लखाना

उज्जैन। कोट मोहल्ला स्थित बम्बईया गली में महाकाल पुलिस ने आधी रात को कार्रवाई कर अवैध कत्लखाने को पकड़ा है। यहां अवैध रूप से पाड़ों की कटाई की जार ही थी। पुलिस के आने की आहट मिलते ही कुख्यात आरोपी भाई मौके पर हथियार फेंककर फरार हो गए।

Advertisement

महाकाल थाने को सूचना मिली थी कि हाजी मुस्तकीम और उसका भाई वसीम बम्बईया अपने मकान के नीचे वाले कमरे में अवैध रूप से पाड़े काट रहे हैं। ये दोनों आरोपी पहले भी मांस बेचने के मामले में जेल जा चुके हैं। जब पुलिस टीम कमरे के अंदर दाखिल हुई तो नजारा भयावह था।

फर्श पर एक पाड़े के कटे हुए चार पैर पड़े थे, जबकि उसी कमरे में दो पाड़े और एक पाड़ी को बेहद क्रूरतापूर्वक रस्सियों से बांधकर रखा गया था, जिन्हें काटने की तैयारी थी। पुलिस ने पूरी कार्यवाही की वीडियोग्राफी कर मौके से मांस तौलने का डिजिटल कांटा, लोहे की तराजू-बाट और मांस काटने का लकड़ी का ठिया भी बरामद किया गया। मौके से धारदार लोहे का बक्का और साढ़े ग्यारह इंच लंबी तीखी छुरी भी जब्त की गई है। फरार आरोपी हाजी मुस्तकीम और वसीम बम्बईया के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें