Popup Image
Advertisement

भगवान श्री पाश्र्वनाथ जन्म कल्याणक का उल्लास, निकला चल समारोह…

उज्जैन। दानी गेट स्थित प्रसिद्ध श्री अवंती पाश्र्वनाथ जैन तीर्थ में तीन दिनी पोषी दशमी उत्सव मनाया जा रहा है। रविवार सुबह भगवान श्री पाश्र्वनाथ जन्म कल्याणक पर वरघोड़ा (चल समारोह) निकाला गया जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।

Advertisement

ट्रस्ट अध्यक्ष अशोक कोठारी ने बताया कि अवंती पाश्र्वनाथ जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक मारवाड़ी समाज के तत्वावधान में २३वें तीर्थंकर पाश्र्वनाथ भगवान के जन्म कल्याणक पर अवंती पाश्र्वनाथ जैन तीर्थ से चल समारोह निकाला गया।

विभिन्न मार्गों से होकर खाराकुआं स्थित चिंतामणि पाश्र्वनाथ पहुंचा। शाम को भव्य भक्ति का कार्यक्रम होगा। इधर अति प्राचीन श्री अलौकिक पाश्र्वनाथ जैन तीर्थ हासामपुरा में श्री पाश्र्वनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया जा रहा है। यहां पर भी सुबह में धार्मिक आयोजन हुए।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें