Advertisement

मदार-मडगांव, वटवा-हावड़ा के बीच स्पेशल ट्रेन

उज्जैन। गर्मी की छुट्टियों के दौरान बढ़ती मांग और पैसेंजर्स की सुविधा को देखते रेलवे ने रतलाम मंडल से मदार-मडगांव एवं वटवा-हावड़ा के बीच वन-वे स्पेशल ट्रेन चलाई है। पीआरओ मुकेश कुमार ने बताया कि गाड़ी 09607 मदार-मडगांव स्पेशल ट्रेन 3 मई को शाम 7.55 बजे मदार से चलेगी और मंगलवार को 4.40 बजे मडगांव पहुंचेगी।

 

Advertisement

इसी तरह गाड़ी 09481 वटवा-हावड़ा स्पेशल ट्रेन 1 मई को शाम 4.45 बजे वटवा से चलेगी और रविवार को 10 बजे हावड़ा पहुंचेगी। यह उज्जैन स्टेशन पर रात 12.35 बजे आएगी और 10 मिनट बाद प्रस्थान करेगी। इसमें स्लीपर एवं जनरल सेकंड क्लास कोच होंगे।

ट्रेन छायापुरी, गोधरा, रतलाम जंक्शन, संत हिरदाराम नगर, बीना, झांसी, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, गया जंक्शन, कोडरमा, धनबाद, आसनसोल एवं दुर्गापुर रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी। इधर, यार्ड रीमॉडलिंग काम के ब्लॉक के कारण 9, 16 एवं 23 मई को इंदौर-पटना एक्सप्रेस बदले रूट लखनऊ-सुल्तानपुर-जाफराबाद होकर चलेगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें