Popup Image
Advertisement

युवक की मौत पर परिजनों ने किया चक्काजाम, हत्या का आरोप लगाया

हत्या और दुर्घटना दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही पुलिस

Advertisement

उज्जैन। नानाखेड़ा थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस को उसकी बॉडी बुधवार रात करीब 12 बजे पंतिपले रोड पर एक पत्थर के ढेर के पास पड़ी मिली थी। पुलिस ने इसे दुर्घटना माना था और गुरुवार सुबह पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया था लेकिन परिजनों ने इसे हत्या करार दिया। उन्होंने मृतक के ससुरालवालों पर उसके साथ मारपीट करने के आरोप लगाए हैं।

इसे लेकर परिजनों ने गुरुवार दोपहर नानाखेड़ा थाने के सामने चक्काजाम कर दिया। जब पुलिस ने भरोसा दिलाया कि हत्या के एंगल पर भी जांच की जाएगी तब लोग सड़क से हटे और शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। मृतक का नाम राजनाथ उर्फ राजाराम पिता दिलीप नाथ निवासी कोलूखेड़ी है। पुलिस अब एक्सीडेंट और हत्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Advertisement

परिजनों ने लगाए आरोप
परिजनों ने राजनाथ की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया राजनाथ मुंडन के कार्यक्रम में शामिल होने अपने ससुराल इंदौर रोड स्थित लक्ष्मणखेड़ी गया था। वहां उसके साथ मारपीट कर हत्या कर दी गई। राजनाथ की मां सांगाबाई ने बताया रात करीब 11.३० बजे बेटे का कॉल भी आया था और मारपीट करने की बात कही थी। इसके कुछ समय बाद उन्हें बेटे की मौत की खबर मिली। राजनाथ के परिवार में उसकी 8 माह की गर्भवती पत्नी और 2 साल का बेटा है।

हत्या जैसी बात नहीं
सीसीटीवी फुटेज देखने और अब तक की जांच में पता चला है कि मृतक इंदौर की ओर से आ रहा था और किसी वाहन से इसका एक्सीडेंट हुआ है। वाहन कौन सा है, इसका जल्द पता लगा लिया जाएगा। परिजनों ने जो आरोप लगाए वह इसलिए लगाए हैं क्योंकि उसका ससुराल में विवाद हुआ था जिसके बाद उसने परिजनों को फोन किया था। हत्या जैसी बात नहीं है।
नरेंद्र यादव
टीआई, थाना नानाखेड़ा

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें