Popup Image
Advertisement

रोहित को उपकप्तानी से हटाना चाहते थे कोहली

विराट कोहली ने गुरुवार को टीम इंडिया के टी-20 फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया। कोहली अक्टूबर में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के बाद इस फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ देंगे। हालांकि वे टेस्ट और वनडे मैचों के कप्तान बने रहेंगे। कोहली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कप्तानी छोड़ने के फैसले की जानकारी दी और सभी को हैरानी में डाल दिया। विराट के कप्तानी छोड़ने के ऐलान के बाद एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है।

Advertisement

न्यूज एजेंसी PTI के सूत्रों के मुताबिक विराट कोहली उपकप्तानी के पद से रोहित शर्मा को हटाना चाहते थे। विराट लिमिटेड ओवर्स में रोहित को उपकप्तानी से हटाने के प्रस्ताव के साथ चयनकर्ताओं के पास गए थे। भारतीय कप्तान का ऐसा कहना था कि रोहित अब 34 साल के हो गए हैं। ऐसे में वनडे में केएल राहुल और टी-20 में ऋषभ पंत को उपकप्तान बनाना चाहिए। हालांकि कोहली का यह प्रस्ताव बोर्ड को पसंद नहीं आया, क्योंकि उनका मानना था कि विराट वास्तव में अपना कोई उत्तराधिकारी नहीं चाहते।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें