Popup Image
Advertisement

ट्रम्प की ईरान को फिर सैन्य कार्रवाई की धमकी

बोले- छोटा ऑपरेशन एपिक फ्यूरी कर सकते हैं

Advertisement

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के खिलाफ दोबारा सैन्य कार्रवाई करने की धमकी दी है। फ्लोरिडा में शुक्रवार को एक रैली के दौरान ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका एक और छोटा ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ कर सकता है। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि संभावित हमला कब और किस तरह किया जाएगा।

ट्रम्प बोले- युद्ध जल्द खत्म कर सकते हैं

Advertisement

ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका इस युद्ध को बहुत जल्द समाप्त कर सकता है। उनके मुताबिक, सवाल यह है कि युद्ध को पूरी तरह खत्म किया जाए या इसे धीरे-धीरे कमजोर पड़ने दिया जाए। उन्होंने यह भी दावा किया कि होर्मुज स्ट्रेट से तेल की आवाजाही जारी है और अमेरिका को वह सब मिल रहा है, जिसकी उसे जरूरत है।

गौरतलब है कि अमेरिकी सेना ने 28 फरवरी को ईरान के खिलाफ शुरू किए गए सैन्य अभियान को ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ नाम दिया था। ट्रम्प के ताजा बयान से क्षेत्र में फिर सैन्य तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

Advertisement

ईरान की चेतावनी, समुद्र के नीचे बिछी इंटरनेट केबल बन सकती हैं निशाना

दूसरी ओर, ईरान ने चेतावनी दी है कि यदि अमेरिका और इजराइल ने दोबारा हमला किया, तो वह खाड़ी क्षेत्र में समुद्र के नीचे बिछी इंटरनेट केबल को निशाना बना सकता है। ऐसा होने पर इंटरनेट सेवाओं, बैंकिंग, डिजिटल भुगतान और ऑनलाइन कारोबार पर गंभीर असर पड़ने की आशंका है।

मिडटर्म चुनाव के बाद हमले की चर्चा

ट्रम्प पहले कह चुके हैं कि अमेरिका 3 नवंबर को होने वाले मिडटर्म चुनाव से पहले ईरान पर हमला नहीं करेगा। इन चुनावों से अमेरिकी संसद के दोनों सदनों में राजनीतिक नियंत्रण तय होगा।

 21 अक्टूबर की न्यूज़ रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी और इजराइली सेनाओं ने चुनाव के बाद ईरान पर संभावित हमलों की योजना बनाई है। रिपोर्ट में ऊर्जा ठिकानों, परमाणु केंद्रों और मिसाइल-ड्रोन भंडार को संभावित निशाने के तौर पर बताया गया है। हालांकि, दोबारा हमले को लेकर अभी कोई आधिकारिक समयसीमा घोषित नहीं की गई है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें