वोटिंग का नया रिकॉर्ड :बंगाल में पहले फेज में 91% मतदान तमिलनाडु में ऐतिहासिक 84% वोटिंग

ममता बनर्जी बोलीं- एसआईआर के विरोध में बंपर वोटिंग

अमित शाह ने कहा- भ्रष्टाचार-गुंडाराज का सूरज ढल चुका
पाचों राज्यों के विस चुनाव के नतीजे 4 मई को आएंगे
कोलकाता/चेन्नई, एजेंसी। पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में गुरुवार को बंपर वोटिंग हुई। बंगाल की 294 सीटों में से 152 सीटों पर पहले फेज में 91.46त्न मतदान हुआ। वहीं, तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर रिकॉर्ड 84.41त्न वोट पड़े। दोनों राज्यों के इतिहास में सबसे ज्यादा वोटिंग हुई है। चुनाव आयोग के आंकड़े शाम 7 बजे तक हैं। इनमें बदलाव हो सकता है। ममता ने वोटिंग के बाद कहा- बंगाल की जनता ने एसआईआर के खिलाफ बंपर वोटिंग की है। गृह मंत्री शाह ने कहा कि टीएमसी का सूरज ढल चुका है। इससे पहले असम, केरलम और पुडुचेरी में भी 9 अप्रैल को रिकॉर्ड वोटिंग हुई थी। असम के इतिहास में सबसे ज्यादा 85.91त्न, पुडुचेरी में 90त्न और केरलम में 1987 के बाद सबसे ज्यादा 78.27त्न वोटिंग हुई थी। पाचों राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को एकसाथ आएंगे।
भाजपा प्रत्याशी सुवेंदु को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
बंगाल के दक्षिण मिदनापुर में कुमारगंज सीट से भाजपा कैंडिडेट सुवेंदु सरकार को भीड़ ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। उनका सिक्योरिटी गार्ड उनके साथ था। इसके बावजूद भीड़ ने उन्हें खदेड़ दिया। पश्चिम बर्धमान जिले के बर्नपुर में आसनसोल साउथ सीट से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की कार पर हमला हुआ। इससे गाड़ी के पीछे का शीशा टूट गया। अग्निमित्रा ने बताया कि उनकी कार पर पत्थर फेंके गए। बीरभूम के बोधपुर गांव में ईवीएम खराब होने के बाद लोगों ने पुलिस और सेंट्रल फोर्स पर पथराव कर दिया। पुलिस की गाड़ी में तोडफ़ोड़ भी की। घटना में कई सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। मुर्शिदाबाद के नौदा में बुधवार देर रात देसी बम से हमले में कई लोग घायल हो गए। आम जनता उन्नयन पार्टी चीफ हुमायूं कबीर के साथ भी मारपीट हुई है।
गुंडाराज का सूरज ढला
बंगाल में वोटिंग खत्म होने के बाद अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। हेलिकॉप्टर से रिकॉर्ड किए गए वीडियो में ढलता हुआ सूरज दिख रहा है। शाह ने कैप्शन में लिखा- तृणमूल के भ्रष्टाचार और गुंडाराज का सूरज ढल चुका है।
हर मतदाता को सलाम
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, ‘आजादी के बाद से पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में सबसे ज्यादा मतदान प्रतिशत दर्ज हुआ है। चुनाव आयोग दोनों राज्यों के हर मतदाता को सलाम करता है।









