Advertisement

शहर से बाहर बनेगी मल्टीलेवल पार्किंग, बसों से मेले में आएंगे श्रद्धालु

सिंहस्थ की तैयारियां : करीब 30 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना के चलते हर सुविधाओं पर हो रहा काम

Advertisement

साइन एज सिस्टम और नियंत्रित दरों वाले फूड झोन भी होंगे विकसित

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सिंहस्थ 2028 की तैयारियां जोरशोर से की जा रही हैं। प्रशासन के अनुमान के मुताबिक करीब 30 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना के चलते हर सुविधाओं पर काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में इस बार ट्रैफिक प्रबंधन के मॉडल को भी पूरी तरह से बदला जा रहा है। इसमें शहर से बाहर मल्टीलेवल पार्किंग बनेगी जहां से बसों के जरिए श्रद्धालुओं को सिंहस्थ मेला क्षेत्र में लाया जाएगा। पार्किंग के पास ग्रीनफील्ड सुविधाएं होंगी। मार्ग पर छायादार वृक्ष होंगे। साइन एज सिस्टम और नियंत्रित दरों वाले फूड झोन विकसित किए जाएंगे।

Advertisement

दरअसल, इस बार प्रशासन का फोकस शहर से बाहर एवं अंदर नियंत्रित आवागमन मॉडल पर है। इसके तहत बाहरी वाहनों को शहरी सीमा से पहले ही निधार्रित पार्किंग स्थलों पर रोका जाएगा। इन पार्किंग को लेवल-1, लेवल-2 और लेवल-3 संरचना में विकसित किया जाएगा ताकि वाहनों की संख्या के अनुसार क्षमता बढ़ाई अथवा घटाई जा सके। पार्किंग से मेला क्षेत्र तक विशेष बस सेवा चलाई जाएगी जिससे शहर के अंदर जाम की स्थिति नहीं बनेगी। आपको बता दें कि अपर मुख्य सचिव संजय दुबे भी इसके लिए निर्देश दे चुके हैं।

पहली बार पार्किंग टू पिलग्रिम ट्रांसपोर्ट मॉडल

Advertisement

सिंहस्थ 2028 में पहली पार्किंग टू प्रिलग्रिम ट्रांसपोर्ट मॉडल लागू किया जाएगा। इस टै्रफिक मैनेजमेंट सिस्टम के तहत बाहरी वाहनों को शहर में एंट्री नहीं मिलेगी। श्रद्धालुओं को शहरी सीमा से पहले विकसित की जाने वाली मल्टीलेवल पार्किंग और ग्रीनफील्ड पार्किंग में वाहन पार्क करना होगा। वहां से उन्हें शटल बसों के माध्यम से सीधे मेला क्षेत्र, प्रमुख घाटों और निर्धारित प्रवेश द्वारों तक पहुंचाया जाएगा।

इस व्यवस्था का उद्देश्य ट्रैफिक के दबाव को कम करना, पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित कॉरिडोर तैयार करना और इमरजेंसी सेवाओं की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करना है। नियंत्रित बस मूवमेंट के कारण भीड़ का प्रवाह भी चरणबद्ध तरीके से होगा जिससे जाम और अव्यवस्था की स्थिति नहीं बनेगी। प्रशासन का मानना है कि सिंहस्थ में ट्रैफिक प्रबंधन अधिक व्यवस्थित, सुरक्षित और श्रद्धालुओं के अनुकूल रहेगा।

तैयारियां जारी, हर बिंदु पर फोकस

दरअसल, सीएम डॉ. मोहन यादव सिंहस्थ को लेकर किए हर काम पर नजर रख रहे हैं। उन्होंने कई कार्यक्रमों में इस बात का उल्लेख किया है कि उज्जैन में होने वाला सिंहस्थ दिव्य और भव्य होगा जो विश्व पटल पर अपनी अलग छाप छोड़ेगा। इसी के तहत पुलिस, प्रशासन एवं अन्य विभाग तैयारियों में जुटे हैं। हर बिंदु पर फोकस किया जा रहा है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें