Advertisement

सिंहस्थ में 8 किमी तक ड्रोन से नजर रखने की तैयारी, अफसरों ने डेमो देखा

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। सिंहस्थ की सुरक्षा व्यवस्था हाईटेक करने के मकसद से मंगलवार को राणोजी छत्री पर अत्याधुनिक ड्रोन तकनीक का लाइव डेमो दिया गया। चेन्नई, दिल्ली और गुरुग्राम की विशेषज्ञ कंपनियों ने ऐसे हाईटेक ड्रोन्स का प्रदर्शन किया, जो लगभग 8 किलोमीटर के दायरे तक प्रभावी निगरानी करने में सक्षम हैं।

Advertisement

एडीजी राकेश गुप्ता, संभागायुक्त आशीष सिंह, कलेक्टर रौशनकुमार ङ्क्षसह, डीआईजी नवनीत भसीन, एसपी प्रदीप शर्मा की मौजूदगी में कंपनी ने यह डेमो दिया। इन अधिकारियों ने ड्रोनों की तकनीकी क्षमता, रेंज, कैमरा क्वालिटी और आपदा प्रबंधन में उनके उपयोग की जानकारी ली। लाइव डेमो के दौरान शिप्रा नदी के तट, घाटों, प्रमुख मार्गों, आसपास की गलियों और मेला क्षेत्र की गतिविधियों का सर्विलांस प्रदर्शित किया गया। अधिकारियों ने डेमो में ड्रोनों में लंबी दूरी तक रियल टाइम निगरानी की क्षमता परखी।

इनके माध्यम से शिप्रा नदी के घाटों, मेला क्षेत्र, मुख्य सडक़ों और आसपास की गलियों की लाइव तस्वीरें सीधे कंट्रोल रूम तक पहुंचाई गईं। अधिकारियों को बताया गया कि भीड़ बढऩे, रास्ता बाधित होने या किसी भी आपात स्थिति की जानकारी तुरंत कंट्रोल रूम तक भेजी जा सकती है।

Advertisement

इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम में निभाएंगे भूमिका

कलेक्टर ने बताया कि सिंहस्थ में करीब 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आगमन का अनुमान है। भीड़ प्रबंधन और इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम के संचालन में इन ड्रोन्स की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। प्रदर्शन के दौरान कैथोड ड्रोन (तेज डेटा ट्रांसमिशन वाले), बिना वायर के लंबी दूरी तय करने वाले ड्रोन, पीए सिस्टम (घोषणा प्रणाली) वाले ड्रोन और आपातकालीन स्थिति के लिए उपयुक्त ड्रोन्स का आकलन किया गया है। एसपी शर्मा ने कहा कि आगामी सिंहस्थ महापर्व और श्रावण मास की सवारी को देखते हुए विभिन्न कंपनियों के ड्रोन सिस्टम की उड़ान और कैमरा क्षमताओं का मूल्यांकन किया गया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें