Advertisement

सुरक्षा में सेंध… बालगृह के बाथरूम की ग्रिल तोड़कर तीन नाबालिग भागे

टीआई बोले- बच्चों के पास मोबाइल नहीं, टीमें जांच में जुटी

 

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। नागझिरी थाना क्षेत्र स्थित लालपुर बालगृह की सुरक्षा में सेंध लगाकर मंगलवार शाम तीन नाबालिग बच्चे बाथरूम की ग्रिल तोड़कर फरार हो गए। जब बालगृह में बच्चों की गिनती की गई तो तीन बच्चे कम निकले जिसके बाद हड़कंप मच गया। तत्काल तलाश शुरू की गई लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।

भागने वाले बच्चों में दो उज्जैन और एक शाजापुर का बताया जा रहा है। शाजापुर का बच्चा एक हफ्ते पहले ही बालगृह में आया था, जबकि उज्जैन के दोनों बच्चे 6 महीने से रह रहे थे। घटना की सूचना नागझिरी थाने को दी गई। पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य संभावित स्थानों पर तलाशी की लेकिन बच्चों का पता नहीं चल सका। टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं। यह पहली बार नहीं जब इस बालगृह से बच्चे फरार हुए हैं। 20 जनवरी को भी दो नाबालिग भागे थे।

Advertisement

इनका कहना

तीनों बच्चे पहले बाल संप्रेक्षण गृह में थे जहां से सजा पूरी होने के बाद इन्हें बाल सुधारगृह भेजा गया था। मंगलवार शाम 6 से 7 बजे के बीच ग्रिल तोड़कर तीनों भाग निकले। उनकी तलाश में टीमें जुटी हुई हैं लेकिन अब तक उनका पता नहीं चल सका है।
कमल निगवाल
टीआई, थाना नागझिरी

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें