Popup Image
Advertisement

स्टेनोग्राफी में बनाये अपना करियर

स्टेनोग्राफी एक लैंग्वेज है, इस लैंग्वेज को कोडिंग लैंग्वेज या शार्ट हैंड भी कहा जाता है । इसमें किसी स्पीच को शार्ट में लिखना सिखाया जाता है। इसका प्रयोग करने वाले व्यक्ति को स्टेनोग्राफर कहा जाता है, सरकार के लगभग सभी विभाग में स्टेनोग्राफर की आवश्यकता होती है। सरकारी विभाग में स्टेनोग्राफर पद पर नियुक्ति कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा की जाती है।

Advertisement

स्टेनोग्राफर क्या है ?

वह व्यक्ति जो शार्ट हैंड की सहायता से किसी व्यक्ति के द्वारा दी जा रही स्पीच को कम समय में उसी प्रकार लिखने की क्षमता रखता है, उसे स्टेनोग्राफर कहा जाता है, एक स्टेनोग्राफर को न्यायालय, समाचार पत्र सरकारी संस्थाओं में बोले गए शब्दों को टाइपराइटर की सहायता से तेज गति से लिखना होता है ।

Advertisement

योग्यता

स्टेनोग्राफर पद पर नियुक्ति के लिए अभ्यर्थी को किसी भी संकाय में मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए ।शार्ट हैंड सीखने के लिए अभ्यर्थी को इंटरमीडियट की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

Advertisement

स्टेनोग्राफर बनने की प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होती है, जो इस प्रकार है।

प्रथम चरण- इसके अंतर्गत आपको स्टेनो टाइपिंग सीखना होगा, टाइपिंग सीखने के लिए आप पॉलिटेक्निक या आईटीआई संस्थान में प्रवेश प्राप्त कर सकते है, आप निजी संस्थान से भी टाइपिंग सीख सकते है, परन्तु वह सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त होना चाहिए।

द्वितीय चरण- इस चरण में आपको स्टेनो टाइपिंग सीखने के बाद इसी गति को बढ़ाना होगा आपकी टाइपिंग स्पीड हिंदी भाषा में 80 शब्द प्रति मिनट और अंग्रेजी भाषा में 80 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। स्टेनोग्राफर की पद पर चयन के लिए टाइपिंग मुख्य भूमिका निभाती है।

स्टेनोग्राफर कैसे बने

स्टेनोग्राफर बनने के लिए आपको कर्मचारी चयन आयोग की द्वारा आयोजित होने वाली परीक्षा को उत्तीर्ण करना होगा। जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, सामान्य जागरूकत, अंग्रेजी भाषा और काम्प्रिहेन्शन। आपको इन विषय का सही से अध्ययन करना होगा। यदि आप परीक्षा में उत्तीर्ण हो जाते है, तो आपको टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया जायेगा। यदि आप टाइपिंग टेस्ट में भी उत्तीर्ण हो जाते है, तो आपको स्टेनोग्राफर पद के लिए नियुक्ति पत्र जारी कर दिया जाता है ।

तैयारी कैसे करे

करियर को लेकर किसी भी प्रकार की जिज्ञासा हो तो आप हमे ड्ड1 ठ्ठद्ग2ह्य पर ईमेल कर अवगत करा सकते है । हम आपकी चाही गई जानकारी प्रकाशित करने का प्रयास करेंगे। हम लगातार करियर की अपडेट सामग्री प्रकाशित कर रहे हैं, आप रोज अक्षर विश्व अखबार व कॅरियर पेज को पढ़ते रहें ।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें