Popup Image
Advertisement

हादसे ना हो… इंदौर की कंपनी लगा रही सिग्नल, बिना बिजली के भी चलेंगे

इंटरकनेक्टेड केबल नहीं होगी, वायरलैस चलेंगे, सोलर पैनल लगी होगी, दो अन्य जगह पर भी लगना शुरू …

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। उज्जैन विकास प्राधिकरण (यूडीए) ने तारामंडल से शिप्रा विहार को जोडऩे के लिए ८.५० करोड़ रुपए की लागत से फोरलेन बनाया है। यह दो हिस्सों में बंटा है। एक हिस्सा शिप्रा विहार से इंजीनियरिंग कॉलेज फोरलेन तक तो दूसरा हिस्सा तारामंडल से इंजीनियरिंग कॉलेज फोरलेन तक है। दोनों सडक़ के बीच कनेक्टिविटी नहीं होने से यह एक्सीडेंटल झोन बन गया है। ऐसे में हादसों पर रोक लगाने के लिए इसके चारों ओर ट्रैफिक सिग्नल लगाए गए हैं।

यूडीए ने इसके लिए टेंडर जारी किए थे जो इंदौर की इलेक्ट्रो एड्स (एडीएस) नामक कंपनी को मिला। अब कंपनी इस महत्वपूर्ण चौराहे पर सिग्नल इंस्ट्राल कर रही है। इस सिग्नल की खासियत इस पर लगी सोलर पैनल हैं, जो धूप से चार्ज होगी और लाइट गुल होने के बाद भी बंद नहीं होंगे। साथ ही वाहन चालकों को तो रेड, येलो और ग्रीन लाइट से सिग्नल मिलेंगे ही। पैदल चलने वालों को कब गुजरना है, इसके लिए भी सिग्नल मिलेगा।

Advertisement

इस काम का जिम्मा संभाल रहे इलेक्ट्रो एडीएस कंपनी के मैनेजर अंबर ओसवाल ने बताया कि करीब एक माह से काम कर रहे हैं। काम के तहत सबसे पहले फाउंडेशन करवाई गई, इसके बाद पोल लगवाए गए और अब उस पर सिग्नल इंस्टालेशन का काम किया जा रहा है। दो अन्य तिराहों पर भी इसी तरह से सिग्नल लगाने का काम शुरू हो गया है जिसे एक सप्ताह में पूरा कर शुरू करना है। यूडीए के कार्यपालन यंत्री कुलदीप रघुवंशी ने बताया कि सिग्नल का काम करवाया जा रहा है जिसे जल्द पूरा करवा लिया जाएगा।

यह होगी सिग्नल की विशेषता

Advertisement

ओसवाल ने बताया कि सिग्नल पर सोलर पैनल होगी जो धूप से चार्ज होगी। यदि कभी बिजली ना भी रहे तो भी सिग्नल बंद होने का चांस नहीं होगा। इसमें कोई भी इंटरकनेक्टेड केबल नहीं होगी यानी कि यह वायरलैस चलेंगे। सिग्नल में रेड, येलो और ग्रीन लाइट होती है उसमें भी अत्याधुनिक आईफ्लक्स एलईडी लगी है। खास बात यह है कि वाहन चालकों को तो रुकने और जाने का सिग्नल मिलेगा ही लेकिन पैदल चलने वालों को भी सिग्नल मिलेगा कि उन्हें कब गुजरना है।

एक सप्ताह में चालू करना है

ओसवाल के मुताबिक इस फोरलेन के अलावा त्रिवेणी विहार तिराहा और नागझिरी में जागृति ढाबे के समीप पंचक्रोशी मार्ग पर भी सिग्नल लगाए जाएंगे। इसका भी काम शुरू हो गया है। एक सप्ताह में तीनों स्थानों पर काम को पूरा कर इन्हें चालू करना है। इसके लिए तेजी से काम किया जा रहा है। तय समयसीमा में काम खत्म कर इन्हें शुरू कर दिया जाएगा।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें