Popup Image
Advertisement

बिना OTP व पासवर्ड मांगे खाते से उड़ाए 1.36 लाख

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। सायबर फ्रॉड का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस और आम जनता दोनों की चिंता बढ़ा दी है। सायबर ठग अब बिना कोई ओटीपी या पासवर्ड मांगे ही सीधे मोबाइल हैक कर बैंक खातों को साफ कर रहे हैं। ऐसा ही एक शिकार अलखधाम क्षेत्र का एक युवक हुआ है, जिसके खाते से शातिरों ने 1.36 लाख रुपए पार कर दिए।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, अलखधाम स्थित द्वारकामाई अपार्टमेंट में रहने वाले 39 वर्षीय जयवर्धन (पिता स्व. राधाकृष्ण तिवारी), जो एक प्राइवेट जॉब करते हैं, के साथ यह वारदात हुई। बीती 13 मई को अचानक उनका मोबाइल हैक हो गया था और स्क्रीन ने काम करना बंद कर दिया था। कुछ देर बाद मोबाइल अपने आप सामान्य रूप से चलने लगा, जिससे जयवर्धन ने उस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। लेकिन 16 मई को जब उन्होंने अपना बैंक खाता चेक किया, तो उनके होश उड़ गए। उनके खाते से 1,36,000 का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन हो चुका था।

बिना किसी जानकारी के कटी रकम

Advertisement

पीडि़त जयवर्धन ने बैंक से पूरी जानकारी निकालने के बाद नीलगंगा थाने में शिकायत दर्ज करात हुए बताया कि ठगों ने न तो उनसे कोई ओटीपी पूछा, न कोई पासवर्ड मांगा और न ही उन्होंने किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक किया था, फिर भी पैसे कट गए।

फ्रॉड का नया तरीका

Advertisement

जब पुलिस ने इस तकनीकी फ्रॉड की जांच शुरू की, तो एक चौंकाने वाली बात सामने आई। पीडि़त के मोबाइल में एक हाइड/हिडन ऐप डाउनलोड था। यह ऐसा मैलवेयर (सॉफ्टवेयर) होता है जो इंस्टॉल होने के बाद मोबाइल की स्क्रीन पर दिखाई नहीं देता, लेकिन बैकग्राउंड में रहकर मोबाइल का पूरा कंट्रोल हैकर्स को दे देता है। इसी ऐप के जरिए सायबर अपराधियों ने जयवर्धन का मोबाइल रिमोट एक्सेस पर लिया और उनके बैंक खाते से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन को अंजाम दे दिया।

इस तरह बचें फ्रॉड से

किसी भी थर्ड पार्टी वेबसाइट या गूगल प्ले-स्टोर के बाहर से कोई भी ऐप डाउनलोड न करें।

अपने मोबाइल की में जाकर पूरी लिस्ट देखें। अगर कोई ऐसा ऐप दिखे जिसका कोई नाम या लोगो न हो, तो उसे तुरंत अनस्टॉल कर दें।

यदि मोबाइल अचानक असामान्य व्यवहार करे या अपने आप बंद-चालू होने लगे, तो तुरंत उसका बैकअप लेकर फोन को फैक्ट्री रीसेट कर लें।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें