Popup Image

घरों में काम करने वाली महिला के खाते से 1 लाख 70 हजार उड़ाए

महिला बोली…ऑनलाइन ट्रांजेक्शन भी नहीं करती

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। विक्रम नगर में रहने वाली महिला के खाते से अज्ञात बदमाश ने ऑनलाइन 1 लाख 70 हजार रुपए निकाल लिए। उन्होंने इसकी शिकायत माधव नगर थाने में दर्ज कराई है।

पुलिस ने बताया कि मंजू बारोपाल पति मेहरबान (40) निवासी शासकीय क्वार्टर विक्रम नगर घरों में काम करती है। उसका बैंक ऑफ इंडिया की सेठी नगर में शाखा में खाता है। 21 सितंबर से 13 अक्टूबर के बीच उसके खाते से 1.70 लाख रुपए ऑनलाइन निकाले गए। मंजू को जब जानकारी लगी तो वह बैंक पहुंची।

Advertisement

उसने पुलिस को बताया कि मैं ऑनलाइन ट्रांजेक्शन नहीं करती, उसके बावजूद भी रुपए निकल गए। ऐसे ही कमल पिता करण सिंह आंजना निवासी ग्राम चिकली के खाते से अज्ञात व्यक्ति ने ऑनलाइन 95 हजार रुपए, संजय पिता सिद्धनाथ निवासी ग्राम बलेड़ी के खाते से 42 हजार रुपए, अभिषेक पांडे पिता लालमनी पांडे निवासी गांधी ग्राम कॉलोनी के खाते से 26 हजार रुपए, मनीषा पिता हरेंद्र प्रसाद निवासी प्रकाश नगर के खाते से 76 हजार रुपए ऑनलाइन निकाल लिए।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें