Popup Image

कार्तिक मेला : झूले पर संकट, दूसरी बार नहीं आया एक भी टेंडर, आज तीसरी निविदा का अंतिम दिन

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। कार्तिक मेले में इस बार झूले पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। खासकर बड़े झूलों को लेकर। दूसरी बार निकाले गए 13 झूलों के लिए बुधवार को एक भी टेंडर नहीं डाला गया। ऐसे में निविदा का दिन एक दिन और बढ़ाकर गुरुवार कर दिया गया है। अब तक 6 झूलों के लिए 8 टेंडर आए हैं। इधर, कार्तिक मेला व्यापारी एसोसिएशन ने व्यापारियों से झूला नहीं लगाने का अनुरोध किया है। ऐसे में मेला घूमने वालों को झूले के मामले में इस बार मायूस होना पड़ सकता है।

Advertisement

छोटे 17 झूलों का टेंडर तो हो चुका था, बचे 19 साल बड़े झूलों के पहले टेंडर 14 नवंबर को खोले गए थे। इसमें छह बड़े झूलों के लिए 8 लोगों ने टेंडर डाले थे। 13 झूलों के टेंडर नहीं हो पाए थे, इनके लिए दूसरे दौर की निविदा बुधवार को खुलनी थी लेकिन एक भी आवेदन नहीं आने से तीसरी निविदा जारी की गई है। यह गुरुवार को खुलेगी।

अब छह बड़े झूले भी लगने मुश्किल

Advertisement

19 बड़े झूलों में से छह की जगह के टेंडर पहली बार में खुल गए थे। झूला नंबर 8,9,11,14,15 और 17 के भूमि लेने में राहुल कुमारिया, राकेश प्रजापत, नितिन परमार, सुमित हिरवे ने रुचि दिखाई थी। इन चार लोगों ने आठ टेंडर डाले थे। अब यह भी हाथ पीछे खींचने की तैयारी कर रहे हैं। दरअसल, कार्तिक मेले में झूले का सारा गणित जगह पर चलता है। लोग पहले जगह हासिल करते हैं और फिर बाहर से झूलों वालों का बुलाते हैं। 60.40 के अनुपात में दोनों पक्ष मिलकर धंधा करते हैं। फिलहाल कार्तिक मेला व्यापारी एसोसिएशन अध्यक्ष ने बाहरी संचालकों को झूला लेकर आने से मना कर दिया है। ऐसे में टेंडर वाले छह झूलों पर भी संकट के बादल हैं।

झूला संचालकों से मेले में नहीं आने का अनुरोध किया है। इतने महंगे दामों पर प्लॉट लेकर धंधा करना मुश्किल है। हमने निवेदन किया था कि टेंडर की प्रारंभिक बोली कम रखी जाए। पर यह बात नहीं मानी गई। ऐसे में बहिष्कार करने का फैसला किया गया है।
सुरेंद्र सारवान अध्यक्ष,कार्तिक मेला व्यापारी एसोसिएशन

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें