Advertisement

10 अप्रैल को शहर में नहीं होगा जलप्रदाय

उज्जैन। 10 अप्रैल को पूरे शहर में जलप्रदाय नहीं किया जाएगा। शहरवासियों को पानी की कमी का सामना ना करना पड़े, इसके लिए एक दिन पहले ही पानी भरकर रख लें।

 

Advertisement

दरअसल, गंभीर नदी से गऊघाट के लिए आ रही मुख्य राइजिंग मेन लाइन में पीडब्ल्यूडी द्वारा 9 अप्रैल को नर्मदा की लाइन जोडऩे का काम किया जाएगा। दूसरे चरण के इस सुधार काम को करने के लिए शटडाउन लिया जाएगा। जिसके चलते 10 अप्रैल को पूरे शहर में जलप्रदाय नहीं किया जाएगा। इससे पहले भी नर्मदा लाइन को जोडऩे के काम के चलते पिछले माह भी शटडाउन लिया गया था जिसके चलते कई क्षेत्रों में लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा था। कई जगह लोग हैंडपंपों से पानी भरते नजर आए थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें