Popup Image

महामंडलेश्वर स्वामी ज्योतिर्मयानंद गिरी और शंकर महादेवन ने किए बाबा के दर्शन

उज्जैन। महाकाल के दरबार में गुरुवार को वीआईपी का तांता लगा रहा। महामंडलेश्वर स्वामी ज्योतिमर्यानंद जी और ख्यात गायक शंकर महादेवन ने बाबा के दर्शन किए।

Advertisement

महामंडलेश्वर साथियों एवं संतों के साथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने पहुंचे थे। महाकालेश्वर के दर्शन से अभिभूत महामंडलेश्वर ने कहा कि अवंतिका पुरी में बाबा महाकाल के दर्शन करके अभिभूत हो गए। यहां की दर्शन व्यवस्था बेहतर है। यहां का प्रशासन और सीएम दोनों अच्छे हैं। दर्शन का अनुभव सुखद रहा। महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से महामंडलेश्वर स्वामी श्री ज्योतिर्मयानंद गिरी जी का स्वागत एवं सत्कार किया गया।

ख्यात गायक शंकर महादेवन ने भी गुरुवार को बाबा महाकाल के दरबार में शीश नवाया। वे पत्नी के साथ दर्शन करने आए थे। महादेवन ने कहा कि श्री महाकालेश्वर मंदिर में उनके आने का सिलसिला चलता रहता है। वे पहले भी दर्शन के लिए आ चुके हैं। तब भी पूरे परिवार के साथ दर्शन किए थे और आज पत्नी के साथ माथा टेका है। महादेवन ने मंदिर की व्यवस्था पर संतोष जताया और कहा कि यहां दर्शन करना सुखद अनुभव है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें