18 दिनों में 19 आदतन अपराधी जिलाबदर

उज्जैन। कानून व्यवस्था को मजबूत करने और आम लोगों को सुरक्षा देने के लिए अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर पुलिस का एक्शन जारी है। दिसंबर के 18 दिनों में पुलिस ने पुलिस ने अब तक 19 अपराधियों को जिलाबदर किया है।

दरअसल, 16 दिसंबर को 8 आरोपी नीलेश उर्फ नीलू संगत पिता लक्ष्मीनारायण निवासी वाल्मीकि कॉलोनी, हर्षद उर्फ बंटी पिता दिनेश कल्याणी निवासी महानंदानगर, सावन पिता सुनील उर्फ पप्पा लोट निवासी दिल्ली दरवाजा, सागर पिता जगदीश लश्करी निवासी धोबी मोहल्ला, निकास चौराहा, मेहरबान पिता बापूजी बागरी, निवासी मियाखेड़ी, नरवर, माखन पिता उदयसिंह राजपूत निवासी मोचीखेड़ा, महिदपुर, यश उर्फ बारीक पिता राकेश राजोरिया, निवासी प्रकाशनगर, नागदा और सुमिल उर्फ टारजन पिता शोभाराम दायमा निवासी ग्राम मिंडक्या के खिलाफ जिलाबदर के आदेश पारित किए गए थे।
एसपी के निर्देश में बुधवारको सभी को माधवनगर थाने पर उपस्थित करवाया गया और आदेशा तामील करवाए गए। इसके बाद सभी आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में उज्जैन जिले की सीमा से बाहर छोड़ दिया गया। इस दौरान उन्हें कहा कि जिलाबदर की अवधि में वह उज्जैन सीमा में प्रवेश नहीं करेंगे। यदि आदेश का उल्लंघन किया तो उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि भविष्य में भी असामाजिक तत्वों के खिलाफ इसी प्रकार कार्रवाई जारी रहेगी।









