Popup Image
Advertisement

2 किलो चांदी के आभूषण चुराने वाला अपने ही घर से पकड़ाया, गहने बरामद

6 अप्रैल तक रिमांड पर आरोपी

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। नागदा में ज्वैलर के यहां से 2 किलो चांदी के आभूषण चुराने के मामले में पुलिस ने इंदौर से आरोपी को गिरफ्तार करते हुए 4.60 लाख रुपए के गहने बरामद किए हैं। फिलहाल आरोपी रिमांड पर है।

टीआई अमृतलाल गवरी ने बताया कि फरियादी प्रकाशचंद्र पिता रामनिवास सोनी निवासी नागदा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसमें बताया था कि उनकी ज्वैलरी शॉप से 29 मार्च को अज्ञात व्यक्ति करीब 2 किलो चांदी के जेवरात चुरा ले गया जिसकी कीमत 4.60 लाख रुपए है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के दुकानदारों और अन्य लोगों से पूछताछ की। साथ ही सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी देखे गए। सायबर टीम की भी मदद ली गई। इसी बीच मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इंदौर के सिमरोल थाना क्षेत्र में दतोदा दबिश दी और यहां से वारदात को अंजाम देने वाले सुरेश पिता कैलाश राठौड़ निवासी ग्राम दातोद (महू) को गिरफ्तार किया।

Advertisement

सराफा व्यापारी को बेचा
पूछताछ के दौरान उसने बताया कि चोरी गया माल उसने इंदौर के सराफा क्षेत्र में एक व्यापारी को बेचा है। आरोपी के कथन आधार पर पुलिस टीम मनीष पिता गट्टूलाल निवासी कमाठीपुरा, इंदौर की दुकान पर पहुंची और चोरी गए 2.039 किलो चांदी के जेवरात बरामद किए। पुलिस ने व्यापारी को भी आरोपी बनाते हुए गिरफ्त में लिया है।

पूछताछ जारी
आरोपी से पूछताछ एवं अन्य वारदातों के संबंध में जानकारी जुटाने के लिए पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे ६ अप्रैल तक रिमांड पर सौंपा गया है। प्रकरण में अन्य सहयोगी हो सकते हैं जिनसे पूछताछ जारी है।

Advertisement

कर चुका वारदात
आरोपी को ग्राम दातोद में उसके ही घर से पकड़ा है। वह पहले भी महू में इसी तरह से वारदात कर चुका है। २९ मार्च को जब ज्वैलरी शॉप के मालिक लघुशंका के लिए गए थे तभी वह सामने स्थित दुकान पर चाय पी रहा था। मौका देखकर वह दुकान में पहुंचा और जेवरात के डब्बे लेकर रफूचक्कर हो गया।
अमृतलाल गवरी
टीआई, थाना नागदा

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें