45 लाख का मावा जब्त, कोल्ड स्टोरेज में रखा था, नमूने लिए

By AV NEWS

45 लाख का मावा जब्त, कोल्ड स्टोरेज में रखा था, नमूने लिए

मिलावट की शंका में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:खाद्य सुरक्षा विभाग के दल ने मिलावट की शंका पर नागदा तहसील के गांव रूपेटा के कोल्ड स्टोरेज से 45 लाख का मावा जब्त किया है। मावा के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजे गए हंै। इतनी बड़ी तादात में यह मावा अलग-अलग व्यापारियों का बताया गया है।

कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के आदेश और एडीएम अनुकुल जैन के निर्देश में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने ग्राम रूपेटा में स्थित एक कोल्ड स्टोरेज पर छापामार कार्रवाई की। खाद्य सुरक्षा विभाग के बंसत शर्मा ने बताया कि कोल्ड स्टोरेज राजकुमार मोहता का बताया गया है।

इसका पंजीयन नहीं है और यहां पर कई व्यापारियों का रखा हुआ था। प्रशासन को इसकी सूचना मिलने पर विभाग ने जांच की। टीम को कोल्ड स्टोरेज में करीब 18 हजार किलोग्राम मावा मिला है। मावे की अनुमानित मूल्य करीब 45 लाख रूपए है। इसके अलावा परिसर में रखा हुआ करीब 200 सौ किलोग्राम मिल्क पावडर भी मिला है। इसकी कीमत करीब 24 हजार रुपए है।

मावे से नमूने लेकर जांच के प्रयोगशाला भेजे गए है। जांच रिपोट आने पर अगली कार्रवाई की जाएगी। मावा अलग-अलग व्यापारियों का बताया जा रहा है प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग इसकी जानकारी जुटा रहा है।

Share This Article