Popup Image

उज्जैन में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई आंवला नवमी

आंवले के वृक्षों की पूजा-अर्चना के लिए उमड़ पड़ी महिलाएं

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। धर्मनगरी उज्जैन में आज आंवला नवमी (अक्षय नवमी) का पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर सुबह से ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों में श्रद्धालु महिलाओं की आंवले के वृक्षों की पूजा-अर्चना के लिए जुटने लगी। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में पूजन सामग्री लेकर आंवले के पेड़ों के पास पहुंचीं और विधि-विधान से पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आंवला नवमी के दिन किए गए दान-पुण्य, स्नान और पूजा का फल अक्षय होता है, अर्थात उसका कभी क्षय नहीं होता। इसी कारण इस पर्व को अक्षय नवमी भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और आंवले के वृक्ष की पूजा करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है।

Advertisement

पंचांग के अनुसार नवमी तिथि बुधवार सुबह 6 बजकर 4 मिनट पर प्रारंभ हुई, जो गुरुवार 19 नवंबर को सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक रहेगी। पर्व के अवसर पर महिलाओं ने आंवले के वृक्ष के समीप दीप प्रज्वलित कर रोली, अक्षत, पुष्प और जल अर्पित किया। कई महिलाओं ने वृक्ष की परिक्रमा कर परिवार के मंगल की कामना से पूजा-अर्चना की।

दान-पुण्य की परंपरा निभाई

Advertisement

आंवला नवमी पर आंवले के वृक्ष के नीचे भोजन बनाने और परिवार सहित प्रसादी ग्रहण करने की भी विशेष परंपरा है। इसके साथ ही जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और धन का दान भी किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार आंवले के वृक्ष में भगवान विष्णु का वास माना जाता है। यही वजह है कि इस दिन वृक्ष की पूजा का विशेष महत्व है। शहर में सुबह से ही महिलाओं में पर्व को लेकर खास उत्साह दिखाई दिया। मंदिरों और सार्वजनिक स्थानों पर स्थित आंवले के वृक्षों के आसपास पूजा-अर्चना का सिलसिला चलता रहा।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें