Popup Image

महंगाई की मार : प्याज ने निकाले लोगों के आंसू

थोक में 43 और खेरची में 80 रुपए किलो तक पहुंचा

Advertisement

चिमनगंज थोक सब्जी बाजार में आवक एकाएक घटी ,नई फसल फरवरी- मार्च महीने में आएगी

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। लगातार महंगी होती खाद्य सामग्री के बीच अब प्याज लोगों की आंखों में आंसू ला रहा है। आवक एकाएक घटने से थोक में इसके भाव 43 रुपए और खेरची में 80 रुपए किलो तक पहुंच गए हैं। थोक मंडी से लेकर खुदरा बाजार तक प्याज के दाम बढऩे से आम उपभोक्ताओं के घर का बजट बिगडऩे लगा है। अचानक बढ़े भावों के कारण प्याज ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

Advertisement

प्याज की कीमतों में तेजी आने की मुख्य वजह थोक मंडी में आवक एकाएक कम होना है। चिमनगंज थोक सब्जी बाजार में दिवाली के पहले तक रोजाना 18 से 20 हजार बोरी प्याज की आवक हो रही थी, जो घटकर अब केवल 2 हजार बोरी रह गई है। फेस्टिवल सीजन में उज्जैन में बाहरी पर्यटकों की आवक इस समय काफी है।

ऐसे में होटल-रेस्टोरेंट में प्याज की मांग बहुत अधिक बढ़ी हुई, इसकी तुलना में आपूर्ति कम होने से दाम बढ़ रहे हैं। दरअसल, इस बार रबी सीजन में प्याज का स्टॉक अपेक्षाकृत कम था और अब बाजार में इसकी उपलब्धता एकाएक घट गई है। फिलहाल नई फसल की आवक भी फिलहाल सीमित है। ऐसे में में आपूर्ति प्रभावित हो रही है और इसका असर कीमतों पर पड़ रहा है।

Advertisement

उज्जैन आलू-प्याज मंडी में बुधवार को प्याज के मॉडल भाव लगभग 4000 से 4500 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास थे। यानी थोक स्तर पर ही प्याज करीब 40 से 45 रुपए प्रति किलो के भाव पर पहुंच रहा है। इसके बाद परिवहन, छंटाई और अन्य खर्च जुडऩे से खुदरा बाजार में कीमत 80 रुपए तक पहुंच गई है। रेस्टोरेंट संचालक महेंद्र सिंह दीखित कहते हैं कि सलाद के साथ ग्रेवी में प्याज का सबसे ज्यादा उपयोग होता है। बढ़ी कीमत सब्जी की लागत बढ़ा रही है। फिलहाल सलाद से इसे बाहर करने सी स्थिति नहीं है।

क्यों बढ़ रहे हैं दाम

 लोकल आवक एकाएक घटी।

पर्यटन सीजन होने से डिमांड तेज।

 होटल-रेस्टोरेंट में खपत ज्यादा।

 थोक में भाव- 40 से 44 रुपए किलो

 खेरची दाम- 70-80 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए हैं।

हर साल बनती है ऐसी स्थिति
व्यापारियों का कहना है कि नवंबर और दिसंबर के दौरान अक्सर प्याज की कीमतों में उतार-चढ़ाव होता है। इस समय पुरानी फसल का स्टॉक धीरे-धीरे खत्म होने लगता है, जबकि नई फसल की पर्याप्त आवक शुरू होने में समय लगता है। इसी अंतर के कारण बाजार में प्याज की कमी महसूस होने लगती है। इस बार भी कुछ ऐसी ही स्थिति बन रही है। व्यापारियों के मुताबिक जब तक नई फसल की आवक बढक़र बाजार में पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंचती, तब तक कीमतों में तेजी बनी रह सकती है।

लोकल स्तर पर आवक कम: लोकल स्तर पर आवक एकाएक कम हो गई है। पहले 18 से 20 हजार बोरी की आवक आ रही थी। अब २ हजार बोरी प्याज आ रहा है। इस वजह से दाम बढ़े हुए हैं। अभी नई फसल में भी काफी टाइम है। प्याज का दाम आगे और बढऩे की आशंका रहेगी।
गणेश बैरागी, व्यापारी

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें