Popup Image
Advertisement

1 करोड़ के मोबाइल चुराने वालों की तलाश में 500 कैमरे खंगाले

उज्जैन। माधव नगर पुलिस ने 1 करोड़ के मोबाइल चोरी मामले में करीब ५०० से अधिक सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले हैं। पुलिस का दावा है कि जल्दी ही चोर पुलिस की पकड़ में होंगे। बता दें कि फ्रीगंज स्थित हाईचॉईस और एसएस मोबाइल शॉप पर शुक्रवार रात को चोरी हुई थी जिसमें करीब एक करोड़ से अधिक कीमत के मोबाइल चोर ले गए थे।

Advertisement

माधवनगर पुलिस ने चोरी के मामलों में केस दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिए हैं। फुटेज से स्पष्ट हुआ कि चोर कार से आए थे। उनकी तलाश के लिये अलग-अलग टीमें काम कर रही हैं। टीआई गजेंद्र पचोरिया ने बताया कि पुलिस अब तक 500 से अधिक कैमरों के फुटेज चैक कर चुकी है। कुछ अहम सुराग भी हाथ लगे हैं। चोरों को जल्द की गिरफ्तार कर लेंगे।

गश्त बढ़ाने की मांग: घटना के बाद फ्रीगंज व्यापारियों ने थाने पहुंचकर चोरों की गिरफ्तारी के साथ ही व्यापारिक क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। व्यापारियों का कहना है कि प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र में इतनी बड़ी वारदात सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही उजागर करती है।

Advertisement

टीमें लगी हैं, जल्द पकड़ेंगे दूसरे शहर की गैंग द्वारा वारदात को अंजाम दिये जाने की आशंका है। टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।-प्रदीप शर्मा, पुलिस अधीक्षक

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें