Popup Image
Advertisement

उज्जैन में भी अवैध शराब पर कार्रवाई , महिला गिरफ्तार

उज्जैन। देवास के शराबकांड के बाद उज्जैन में भी आबकारी विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। उसने अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अपना अभियान तेज कर दिया है।

Advertisement

इसे रोकने के लिए आठ विशेष टीमें बनाई गई हैं, जो तहसीलों और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में बडऩगर के बलेंड़ी में 40 बल्क लीटर कच्ची शराब जब्त की गई। मामले में एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

उपायुक्त निधि जैन ने बताया कि होटल, ढाबों, कंजर डेरों और कच्ची शराब बनाने के अड्डों पर भी दबिश दी जा रही है।अवैध शराब के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए विभाग ने अपने मुखबिर तंत्र को भी मजबूत किया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें