Popup Image
Advertisement

प्रतिबंधित डोर से पतंग उड़ाने वाले 6 गिरफ्तार

उज्जैन। मकर संक्रांति पर्व निकले तीन दिन बीत चुके हंै, इसके बाद भी प्रतिबंधित नायलॉन (चायना) डोर से पतंग उड़ाने वाले बाज नहीं आ रहे हैं। जीवाजीगंज पुलिस की टीम ने शुक्रवार को ऐसे 6 युवाओं को गिरफ्त में लिया है। पुलिस की टीम ने इलाके में सर्चिंग करते हुए भेरूनाला निवासी राजवीर पिता पुरुषोत्तम वाघेला, साहिल पिता राजेश मारू निवासी ढोली गली, तनवीर पिता फरीद खान निवासी शीतला माता की गली, आवेश पिता कुर्बान निवासी कामदारपुरा, नदीम उर्फ हमजा निवासी कामदारपुरा और आफताब पिता मेहबूब खान निवासी ढोली गली को गिरफ्तार किया है।

Advertisement

देशी पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार
उज्जैन। जीवाजीगंज पुलिस की टीम ने रोड सर्चिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से देशी पिस्टल व कारतूस जब्त किया है। आरोपी का नाम पीयूष पिता नरेंद्र गेहलोत (38) निवासी उर्दूपुरा है। पुलिस ने उसके खिलाफ आम्र्स एक्ट की धाराओं में अपराध दर्ज किया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें