700 युवाओं को स्वरोजगार के लिये मिलेगा लोन

इंदौर। राज्य शासन द्वारा अनुसूचित जाति के युवाओं को स्वरोजगार स्थापना में मदद देने के लिए संत रविदास स्वरोजगार तथा डॉ. भीमराव अम्बेडकर आर्थिक कल्याण योजनाएं संचालित की जा रही हैं। अनुसूचित जाति के युवाओं को व्यापार-व्यवसाय, उद्योग तथा सेवा ईकाईयों की स्थापना के लिए 20 हजार रुपए से लेकर 50 लाख रुपए तक का ऋण उपलब्ध कराया जायेगा। इसके लिये इच्छुक युवाओं से ऑनलाइन आवेदन मंगाये गये हैं। जिले में अनुसूचित जाति के 700 युवाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य है।

Advertisement
Advertisement









