Popup Image
Advertisement

8000 रुपये तक सस्ता हुआ Google का प्रीमियम स्मार्टफोन, जानें ऑफर डिटेल्स

Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Google Pixel 10 Pro XL इन दिनों शानदार डिस्काउंट के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है। ऐसे में जो ग्राहक पहले इस फोन को नहीं खरीद पाए थे, उनके लिए यह अच्छा मौका माना जा रहा है। स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 42 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग के अनुभव को बेहतर बनाता है।

Advertisement

Google Pixel 10 Pro XL के 16GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर 1,24,999 रुपये रखी गई है। बैंक ऑफर के तहत HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 8 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराने स्मार्टफोन के बदले कीमत में 50,950 रुपये तक की अतिरिक्त कटौती का फायदा भी दिया जा रहा है। हालांकि एक्सचेंज वैल्यू पुराने फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करेगी।

फीचर्स की बात करें तो Google Pixel 10 Pro XL में 6.8 इंच की Super Actua LTPO OLED डिस्प्ले दी गई है, जो 1Hz से 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,300 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन में Google Tensor G5 प्रोसेसर दिया गया है और यह Android 16 पर काम करता है। फोन का डिजाइन भी प्रीमियम रखा गया है।

Advertisement

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल वाइड कैमरा, 48 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा और 48 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 42 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth v6, NFC, GPS और USB Type-C 3.2 पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Advertisement

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें