Advertisement

उज्जैन:मोटर साइकिल से पुलिया के नीचे गिरे युवक की मौत

उज्जैन। मोटर साइकिल पुलिया के पास गिरने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक प्रकाश पिता कानाजी बलाई निवासी टांडा महिदपुर गांव रुद्रखेड़ा और मुंडला परवल के बीच बनी पुलिया के नीचे गिरकर घायल हो गया था। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। महिदपुर पुलिस ने प्रकरण दर्ज करके जांच में लिया है।

Advertisement

घायल की उपचार के दौरान मौत
उज्जैन। एक्सीडेंट में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम करके जांच में लिया। जानकारी के मुताबिक राहुल पिता करण सिंह चौधरी एक्सीडेंट में घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए पाटीदार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें