Popup Image
Advertisement

माधव सेवा न्यास के भक्त निवास पर कर्मचारी बना रहा था वीडियो, शिकायत मिलने पर उसे तुरंत हटाया

उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर के पास स्थित माधव सेवा न्यास के श्री महाकालेश्वर भक्त निवास की डॉरमेट्री में ठहरी दिल्ली की एक महिला यात्री का बाथरूम में वीडियो बनाने की शिकायत महाकाल थाने में पहुंची है। इस मामले में एक कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है। कर्मचारी की सेवा न्यास प्रबंधन ने तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है।

Advertisement

दरअसल, माधव सेवा न्यास महाकालेश्वर मंदिर के पास भक्त निवास का संचालन करता है। इसमें कमरे और डॉरमेट्री है। दिल्ली का एक परिवार दर्शन के लिए गुरुवार को उज्जैन आया था। इस परिवार की ही एक महिला डॉरमेट्री के बाथरूम में शाम के समय गई थी। आरोप है कि इस दौरान मेंटनेंस कर्मचारी अनिरुद्ध सोलंकी ने मोबाइल से वीडियो बनाने की कोशिश की।

महिला की नजर जब कर्मचारी की इस हरकत पर पड़ी तो उसने चीख पुकार मचाई और कर्मचारी को पकड़ा गया। भक्त निवास प्रबंधन को भी सूचना दी गई। महिला ने महाकाल थाने में आवेदन दिया है। टीआई गगन बादल ने बताया कि महिला ने वीडियो बनाने की शिकायत की थी। उसे सीसीटीवी फुटेज दिखाए हैं, फिलहाल वह दिल्ली चली गई हैं।

Advertisement

मारपीट की शिकायत मिली थी: महिला से मारपीट का हवाला दिया गया है। वीडियो बनाने वाली बात मेरे नॉलेज में नहीं आई है। कर्मचारी की सेवाएं समाप्त कर दी गई है।
-राजेश पाटीदार, कोषाध्यक्ष माधव सेवा न्यास

कर्मचारी को सेवा से पृथक किया: अनिरुद्ध पिछले 8 साल से पदस्थ था। वह रखरखाव का काम करता था। उसके बारे में महिला ने आवेदन दिया है। चूंकि न्यास का पूरा फोकस आचरण पर रहता है। कर्मचारी पर आरोप लगना ही बड़ी बात है। ऐेसे में उसे डयूटी से हटा दिया गया है। फिलहाल न्यास अलग से भी जांच करा रहा है। अन्य कर्मचारियों के आचरण की भी पड़ताल की जा रही है। न्यास आचरण पर जोर देता है और खराब आचरण के लोगों को सेवा में नहीं रखता।
-नितिन गरुड, सचिव माधव सेवा न्यास

Advertisement

बयान देने के लिए सचिव ही अधिकृत : न्यास संबंधी मामले में कुछ भी कहने और बोलने के अधिकार तय हैं। इस संबंध में सचिव ही बयान देने के लिए अधिकृत हैं। आप उनसे ही पूछिए।
-दिलीप परियानी, सदस्य माधव सेवा न्यास

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें