उज्जैन : लॉकडॉउन में एक दूसरे को हार पहनाकर शादी

अनलॉक के बाद महिला ने दर्ज कराया दुष्कर्म का प्रकरण
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
उज्जैन। लॉकडाऊन के दौरान अंजुश्री कालोनी में रहने वाली 27 वर्षीय महिला ने अधेड़ को परिजनों की मौजूदगी में हार पहनाकर शादी की और दोनों साथ रहने लगे। अनलॉक के बाद महिला पंवासा थाने पहुंची और अधेड़ के खिलाफ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी का प्रकरण दर्ज कराया।
पुलिस ने बताया कि अंजुश्री कालोनी में रहने वाली 27 वर्षीय महिला राकेश पिता अमरा बैरवा 49 वर्ष निवासी मक्सीरोड़ पंवासा की परिचित थी। लॉकडाऊन के दौरान दोनों ने परिजनों की मौजूदगी में एक दूसरे को हार पहनाकर शादी कर ली। इस दौरान राकेश बैरवा ने महिला को कहा था कि अनलॉक के बाद विधिवत शादी कर लेंगे। दोनों साथ में रहने लगे। अनलॉक हुआ तो महिला ने शादी के लिये राकेश को कहा तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया। इसी से नाराज होकर महिला ने पंवासा थाने पहुंचकर राकेश के खिलाफ धारा 376, 506 के तहत प्रकरण दर्ज करा दिया।









