Advertisement

उज्जैन:निकास चौराहा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सामने सुबह हुआ हादसा

माल लोड कर रहा था युवक, ड्रायवर ने बस आगे बढ़ा दी, छत से गिरते ही तोड़ दिया दम

Advertisement

उज्जैन।सुबह निकास चौराहा स्थित एसबीआई के सामने खड़ी बस की छत पर युवक माल लोड कर रहा था उसी दौरान ड्रायवर ने बस चला दी। संतुलन बिगडऩे से युवक बस की छत से जमीन पर सिर के बल गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस ड्रायवर मौके से भाग निकला। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।

बृजेश पिता सुरेश मकवाना 40 वर्ष निवासी बजरंग नगर चिमनगंज हम्माली करता था। सुबह करीब 7.30 बजे बृजेश निकास चौराहा एसबीआई के सामने खड़ी बीके यादव की बस क्रमांक एमपी 13 पी 1687 की छत पर माल चढ़ा रहा था। उसी दौरान ड्रायवर ने बिना सूचना दिये बस चला दी। संतुलन बिगडऩे से बृजेश बस की छत से सिर के बल जमीन पर आ गिरा। अधिक खून बहने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बृजेश के भाई पंकज मकवाना ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद मौके से ड्रायवर भाग निकला। बृजेश हम्माली करता था। उसके दो छोटे बच्चे हैं परिवार में वह इकलौता कमाने वाला था उक्त बस उज्जैन से ब्यावरा के बीच संचालित होती है। कोतवाली पुलिस ने बस जब्त करते हुए शव का पीएम कराया साथ ही ड्रायवर की तलाश शुरू की है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें