Advertisement

इंदौर में बड़ा हादसा टला

राजेन्द्र नगर रेलवे स्‍‍टेशन के पास गुरुवार देर रात एक बड़ा हादसा टल गया। इसमें महू-इंदौर-रतलाम डेमू ट्रेन का इंजन पटरी से उतर गया। ट्रेन के खाली होने से कोई जनहानि नहीं हुई है।रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार घटना रात ढाई बजे हुई है। इस ट्रेन को यार्ड में लाया जा रहा था। तभी राजेन्द्र नगर के यहां पर ट्रेन का इंजन पटरी से उतर गया। सूचना मिलने पर ताबड़तोड़ अधिकारी वहां पर पहुंचे। सुबह 10 बजे तक इंजन को वापस पटरी पर लाने का प्रयास जारी था, लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही थी। सूत्रों के अनुसार एक दो दिनों में इस ट्रेन का संचालन शुरू करने की तैयारी थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें