Advertisement

उज्जैन:महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

उज्जैन। महावीर बाग में रहने वाली महिला ने देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने कहा कि दो वर्षीय बेटा शुगर पेशेंट है, उसे दिन में 3-4 बार इंसुलिन देना पड़ती थी। इसी को लेकर वह चिंताग्रस्त थीं। नानाखेड़ा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है। स्वाति पति सूरज बमने 32 वर्ष निवासी महावीर बाग कालोनी को सुबह करीब 3 बजे पति सूरज बमने ने फांसी पर लटके देखा जिसकी सूचना परिजनों व पुलिस को दी गई। सूरज बमने एसबीआई में क्लर्क हैं। उनके भाई अश्विन ने बताया कि स्वाति के दो वर्षीय पुत्र निदिश शुगर पेशेंट है। उसे दिन में 3-4 बार इंसुलिन देना पड़ती थी। इसी से दुखी होकर स्वाति ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। मृत्यु पूर्व स्वाति ने एक सुसाइड नोट भी लिखा जिसे नानाखेड़ा पुलिस ने जब्त कर जांच शुरू की है।

Advertisement

पत्नी से विवाद के बाद पति ने जहर खाया
उज्जैन। कालूराम पिता हीरालाल सूर्यवंशी 35 वर्ष निवासी डेलची ने पत्नी से विवाद के बाद जहर खा लिया। परिजनों ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां कालूराम की मृत्यु हो गई। उसके पिता हीरालाल ने बताया कि कालूराम मजदूरी करता था और उसके तीन बच्चे हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें