Popup Image
Advertisement

वेयर हाऊस संचालक ने15 हजार क्विं. से अधिक शासकीय गेहूं की हेराफेरी

उज्जैन। घट्टिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मालीखेड़ी स्थित वेयर हाऊस के संचालक द्वारा शासकीय गेहूं की हेराफेरी की गई। जिसकी शिकायत कलेक्टर को मिलने के बाद 5 सदस्यीय कमेटी ने जांच के बाद वेयर उसके खिलाफ कलेक्टर को प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।

Advertisement

जिसके आधार पर घट्टिया पुलिस ने संचालक पर धारा 406, 418 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया ग्राम मालीखेड़ी में संतोष वेयर हाऊस में सरकारी खरीदी का गेहूं रखा था। संचालक भारत सिंह पंवार द्वारा 15 हजार 817 क्विंटल गेहूं की हेराफेरी की गई। इसकी शिकायत कलेक्टर के पास पहुंची तो कलेक्टर द्वारा एसडीएम सहित 5 सदस्यीय टीम गठित कर जांच कराई गई। जांच में शिकायत सही पाये जाने पर जांच कमेटी ने अपना प्रतिवेदन कलेक्टर को प्रस्तुत किया था। उन्हीं के निर्देश पर भारत सिंह पंवार के खिलाफ अमानत में खयानत सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें