Advertisement

उज्जैन:युवक ने नृसिंहघाट पर जहर खाया अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

परिजनों का आरोप- लोगों ने 5 लाख रु. के लिये प्रताडि़त किया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

उज्जैन। जयसिंहपुरा में रहने वाले युवक ने लोगों द्वारा 5 लाख रुपये के लिये प्रताडि़त करने पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। महाकाल पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया और जांच शुरू की है। सुरेश पिता रमेश माली 40 वर्ष निवासी नृसिंहघाट रोड़ जयसिंहपुरा ने बीती रात नृसिंहघाट पर जहर खाया और आटो में बैठकर घर पहुंचा जहां उसकी हालत बिगड़ी तो परिजनों ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान सुरेश की मौत हो गई। सुरेश के भाई बब्बू ने बताया कि सुरेश ने सायराबाई निवासी गोंसा से 18 लाख रुपयों में डेढ़ बीघा जमीन रातडिय़ा में खरीदी थी जिसका कब्जा सायराबाई द्वारा नहीं दिया जा रहा था। सुरेश ने 6 माह पहले मुकेश सारवान व अन्य लोगों से कब्जे को लेकर संपर्क किया तो उक्त लोगों ने 5 लाख रुपये का एग्रीमेंट करने को कहा। सुरेश ने एग्रीमेंट कर दिया लेकिन बाद में स्वयं ही सायराबाई से जमीन का कब्जा भी ले लिया। लेकिन मुकेश सारवान और उसके साथ 5 लाख रुपयों की मांग सुरेश से कर रहे थे। इसी से प्रताडि़त होकर सुरेश ने जहर खाकर आत्महत्या की। महाकाल पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किये हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें