Advertisement

शहर में अब जाम हुआ आम

उज्जैन। शहर में ट्रैफिक जाम अब आम हो गया है। ऐसा कोई इलाका नहीं है, जहां ट्रैफिक नहीं फंस रहा है।

Advertisement

महाकाल क्षेत्र- ई-रिक्शा-ऑटो से जाम
महाकाल क्षेत्र में ई-रिक्शा और ऑटोरिक्शा के कारण जाम आम है। खासकर शाम के समय यहां पैदल यात्रियों का दबाव रहता है और ऐसे पीक समय में ट्रैफिक फंसा रहता है।

कोट मोहल्ला- टैक्सियां रोक रही रास्ता
कोट मोहल्ला चौराहे से हरिफाटक ब्रिज तक टैक्सियां रास्ते में खड़ी रहती हैं। इस वजह से जाम लगा रहता है। सुबह के समय यह समस्या उस वक्त और बढ़ जाती है जब स्कूली बसें आती हैं। जाम की वजह से बसें अंदर तक नहीं आ पातीं।

Advertisement

जयसिंहपुरा-चारधाम रोड
जयसिंहपुरा-चारधाम रोड पर भी ट्रैफिक का हाल बुरा रहता है। सावन की भीड़ के बीच वाहन यहां फंसते रहते हैं और जाम लगा रहता है।

तेलीवाड़ा- कंठाल चौराहा
पुराने शहर के इस इलाके में जाम अब रोज की बात हो गई है। दिन से लेकर रात तक सड़क पर चलना मुश्किल होता है। हर थोड़ी देर में ट्रैफिक फंसता रहता है।

Advertisement

ट्रैफिक की समस्या से आप हैं परेशान , तो हमें दे सूचना

अगर आप भी ट्रैफिक जाम की समस्या से परेशान हो रहे हैं तो हमें वीडियो, फोटो के साथ सूचना भेज सकते हैं। आप जाम वाली जगह का नाम, समय लिखकर 30 सेकंड का वीडियो हमें मोबाइल नंबर 98263-11828 पर भेज सकते हैं। आपकी खबर अखबार में प्रकाशित की जाएगी और इंस्टाग्राम पर वीडियो दिखाया जाएगा।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें