Advertisement

विक्रमनगर रोड पर 5 वीआईपी और 10 सुइट्स वाले जजेस गेस्ट हाउस का निर्माण शुरू

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। विक्रमनगर रोड पर 18.66 करोड़ की लागत से बनने वाले जजेस गेस्ट हाउस की शुक्रवार शाम सीजेआई (चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया) सूर्यकांत और सीएम डॉ. मोहन यादव ने आधारशिला रखी। दो मंजिले भवन में 5 वीआईपी और 10 साधारण सुइट्स रहेंगे।

Advertisement

1.947 हेक्टेयर जमीन पर बनने वाले गेस्ट हाउस के भूमिपूजन के लिए शहर पहुंचे सीजेआई सूर्यकांत का स्वागत सीएम डॉ. मोहन यादव ने श्री महाकालेश्वर मंदिर की प्रतिकृति भेंट कर किया। हाईकोर्ट के जस्टिस, जिला कोर्ट के न्यायाधीश और कानून जगत से जुड़े लोग कार्यक्रम में मौजूद थे। सीएम ने कहा कि जजेस गेस्ट हाउस तैयार होने से विभिन्न न्यायालयों एवं न्यायिक संस्थानों से उज्जैन आने वाले न्यायाधीशों को बेहतर एवं सुविधायुक्त आवासीय सुविधा उपलब्ध होगी।

सीजेआई सूर्यकांत और सीएम डॉ. मोहन यादव ने रखी आधारशिला

Advertisement

सीजेआई एवं सीएम ने किए बाबा महाकाल के दर्शन

Advertisement

शहर पहुंचे सीजेआई सूर्यकांत एवं सीएम डॉ. मोहन यादव ने बाबा महाकाल के दरबार में दर्शन भी किए। हालांकि दोनों अलग-अलग दर्शन करने पहुंचे थे। सीएम ने शयनआरती में हिस्सा लिया और झांझ भी बजाया। उनके साथ यूडीए अध्यक्ष डॉ. रवि सोलंकी, उपाध्यक्ष मुकेश यादव और भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल भी साथ थे। डॉ. यादव का भगवान श्री महाकालेश्वर का दुपट्टा ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

मोतीनगर में हैंडलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस शुरू

उज्जैन। सीएम ने इंदौर रोड पर मोतीनगर स्थित बाबा साहब नातू सामुदायिक भवन में हैंडलूम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ भी किया। हथकरघा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने चरखा भी चलाया। सीएम ने कहा कि प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से महिलाओं को रोजगार मिलेगा और वह आत्मनिर्भर बनेंगी। सेंटर की निचली मंजिल पर शोरूम भी बनाया जाएगा। कार्यक्रम में महापौर मुकेश टटवाल, निगम सभापति कलावती यादव, यूडीए अध्यक्ष डॉ. रवि सोलंकी, पूर्व यूडीए अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, आदि भी उपस्थित थे।

सुबह सीएम इंदौर रवाना
शयन आरती के बाद सीएम ने देवासरोड स्थित वीआईपी रेस्ट हाउस में विश्राम किया। यहां से वे सुबह इंदौर रवाना हो गए। इंदौर में वे ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में वेस्ट जोन रीजनल कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ करेंगे। दोपहर वह भोपाल रवाना होंगे।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें