Advertisement

जैन सोशल ग्रुप की द्वितीय कैबिनेट मीटिंग आयोजित

उज्जैन। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन की द्वितीय कैबिनेट मीटिंग उज्जैन में रविवार को हुई। जिसमें संपूर्ण भारत वर्ष से फेडरेशन पदाधिकारी एवं ग्रुप अध्यक्षों ने भाग लिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

सर्वप्रथम मंडप उद्घाटन अशोक चेतन राणा ने किया। चित्र अनावरण तेजकुमार स्नेहलता विनायका द्वारा किया गया। दीप प्रज्जवलन ललित भावना बडज़ात्या द्वारा किया गया। अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश कासलीवाल ने की। सभा के प्रारंभ में मंगलाचरण भावना बडज़ात्या, रश्मि जैन जबलपुर एवं रिया पतंग्या द्वारा किया गया। फेडरेशन की शिरोमणि संरक्षिका पुष्पा कासलीवाल द्वारा आगामी कार्यक्रम के लिए निर्देशित किया। राष्ट्रीय महासचिव दिनेश दोशी ने बताया कि कोरोना काल में दो वर्षों से कैबिनेट की बैठक वर्चुअल हो रही थी।

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रमेश बडज़ात्या द्वारा कोष की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अश्विन रूची कासलीवाल थे। सम्यक ग्रुप के अध्यक्ष रितेश रिमा पतंग्या व सचिव अभिषेक प्रियंका विनायका, कोषाध्यक्ष राजकुमार रचना जैन ने अतिथियों का स्वागत किया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें