Advertisement

उज्जैन:महाकाल का आंगन हुआ भगवामय

श्रद्धालु केसरिया पगड़ी धारण कर दर्शन को पहुंचें…

 

Advertisement

देशभर में देवदर्शन के लिए निकले…

50 लोग ‘ऊं नम: शिवाय’ संस्था के प्रयागराज से आए

Advertisement

उज्जैन।अगले माह से श्रावण मास शुरू होगा। इसके पहले ही श्री महाकाल मंदिर में भक्तों की भीड़ बढऩे लगी है। आज सुबह भी बड़ी संख्या में बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे।

Advertisement

इनमें ऊं नम: शिवाय संस्था के सदस्य लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। ये सभी केसरिया बाने में थे जिनमें पुरूष व महिलाएं शामिल थे।

ऊं नम: शिवाय संस्था के 500 सदस्य आज सुबह बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे। इनमें पुरूष कुर्ता-पजामा और केसरिया साफा और महिलाएं केसरिया साड़ी पहने हुए थी।

एकसाथ इतने लोगों को एक ही रंग की वेशभूषा में मंदिर में प्रवेश करने के दौरान लोग भी उन्हें एकटक देखते रह गए। बताया जाता है कि ये लोग 6 बसों से प्रयागराज से देवदर्शन के लिए निकले हैं।

हरिद्वार, मथुरा, वृंदावन आदि धार्मिक शहरों में दर्शन के बाद महाकाल की नगरी पहुंचे हैं। बाबा के दर्शन के बाद अन्य मंदिरों में जाएंगे।

आम श्रद्धालु शयन आरती तक कर सकेंगे गर्भगृह से दर्शन

आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर समिति द्वारा गर्भगृह में दर्शन की अवधि को बढ़ाया जा रहा है। फिलहाल ये श्रद्धालु मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक गर्भगृह से बाबा के दर्शन कर सकते हैं।

अब सातों दिन दोपहर से शयन आरती तक दर्शन कर सकेंगे। अभी आम श्रद्धालु बेरिकेड्स से दर्शन करते हैं। समिति के इस निर्णय के बाद वे गर्भगृह से रोज दर्शन कर सकेंगे। मंदिर प्रशासक के अनुसार भीड़ अधिक होने पर व्यवस्था में परिवर्तन किया जा सकता है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें