इंदौर : गहरी खाई में गिरी यात्री बस,6 लोगों की मौत

इंदौर में 50 फीट गहरी खाई में गिरी यात्री बस , 25 से ज्यादा यात्री घायल
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इंदौर के सिमरोल थाना क्षेत्र में एक यात्री बस 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि 22 यात्री घायल हैं। मौके पर बस में दबे यात्रियों को निकाले का कार्य चल रहा है। घायल यात्रियों को अस्पताल भी पहुंचाया गया है। एसपी(ग्रामीण) भगवतसिंह बिरदे ने 6 लोगों के मरने की पुष्टि की है।
बताया जाता है कि बस इंदौर से खंडवा जा रही थी। हादसा गुरुवार दोपहर सिमरोल थाना क्षेत्र के भैरव घाट पर हुआ। यहां इंदौर से खंडवा जा रही यात्रियों से भरी बस संतुलन खोने के बाद पलट गई और करीब 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी।
इसके बाद बस के चारों पहिए ऊपर हो गए। बस में 50 से 60 यात्री मौजूद थे। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक करीब दो दर्जन यात्री घायल हो गए हैं।
यात्रियों को घाट से ऊपर लाने की कोशिश की जा रही है। घटना की जानकारी लगते ही तत्काल 108 एंबुलेंस सहित पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को आसपास के अस्पताल भेजा जा रहा है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची है।