Popup Image

घर में चल रहा था देह व्यापार का अड्डा, भाई-बहन को पुलिस ने पकड़ा

अक्षरविश्व न्यूज इंदौर। शरीफों की रिहायशी बस्ती की आड़ में भाई-बहन मिलकर बेखौफ जिस्मफरोशी का अड्डा चला रहे थे, लेकिन मुखबिर की एक सटीक सूचना ने उनके पूरे काले कारोबार पर पानी फेर दिया। एरोड्रम पुलिस ने अशोक नगर स्थित एक मकान की घेराबंदी कर दबिश दी, जहां संचालिका काजल और उसका भाई महेंद्र भाट बाहर से महिलाओं को बुलाकर परिचितों के नेटवर्क के जरिए ग्राहकों को परोसते थे। छापे के दौरान मकान में महिला-पुरुष संदिग्ध हालत में मिले, जिसके बाद पुलिस ने मौके से भाई-बहन सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

अनिकेत, मनीष और विजय भी धराए… केस दर्ज

पुलिस ने अशोक नगर निवासी काजल, कृष्ण वाटिका निवासी महेंद्र भाट (35) के साथ बीजलपुर के अनिकेत (22), अंबिकापुरी के मनीष (39) और विजय (26) को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम व बीएनएस की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह खंगाल रही है कि यह अड्डा कब से चल रहा था और बाहर से महिलाओं को किन संपर्कों के जरिए बुलाया जाता था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें