Advertisement

उपराष्ट्रपति चुनाव की तारीख का ऐलान

राष्ट्रपति चुनाव के ऐलान के बाद अब उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए तारीख का ऐलान हो गया है। उपराष्ट्रपति के पद के लिए 6 अगस्त को चुनाव होगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

मौजूदा उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का कार्यकाल 11 अगस्त को खत्म हो रहा है। ऐसे में उनके कार्यकाल के खत्म होने से पहले चुनाव कराना जरूरी था।

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए 5 जुलाई को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। वहीं, नॉमिनेशन की आखिरी तारीख 19 जुलाई 2022 होगी। इसके बाद 20 जुलाई को उम्मीदवारों की स्क्रूटनी की जाएगी। वहीं, उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख 22 जुलाई होगी।

Advertisement

राष्ट्रपति चुनाव के लिए अगर मदतान की जरूरत पड़ती है तो उसके लिए 6 अगस्त को वोट डाले जाएंगे। मतदान का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। मतदान के दिन ही वोटों की गिनती भी की जाएगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे।

कैसे होता है उपराष्ट्रपति का चुनाव?

Advertisement

राष्ट्रपति चुनाव में संसद के दोनों सदनों के सदस्य हिस्सा लेते हैं। इस चुनाव मनोनीत सांसद भी अपना वोट डाल सकते हैं। इस तरह से देखें तो इस चुनाव में राज्यसभा के चुने हुए 233 सदस्य और 12 मनोनीत सदस्यों के अलावा लोकसभा के 543 चुने हुए सदस्य और दो मनोनीत सदस्य वोट करते हैं। हालांकि, राष्ट्रपति चुनाव में ऐसा नहीं होता है। उसमें दोनों सदन के सदस्य के साथ-साथ विधायक भी वोट करते हैं।

Related Articles

Write a review