Advertisement

ईद मिलादुन्नबी जुलूस : पहली बार बोहरा समुदाय के इंजीनियर-आर्किटेक्ट ने पहचान बताई

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। ईद मिलादुन्नबी जुलूस में पहली बार बोहरा समुदाय ने अपने प्रबुद्धवर्ग (इंजीनियर, आर्किटेक्ट, डॉक्टर सीए) की पहचान बताई। जुलूस में समाज के प्रबुद्धजन पहचान वाले पट्टे पहनकर शामिल हुए। करीब आधा किलोमीटर लंबे जुलूस में बच्चे बग्घियों और घोड़ों पर सवार दिखें। समाज के बैंड और स्काउट्स ने अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

Advertisement

जुलूस सुबह 8 बजे कमरी मार्ग स्थित मजारे ए नजमी से शुरू होना था लेकिन यह तय समय से करीब डेढ़ घंटे की देरी से रवाना हुआ। इसमें समाज के पांच मोहल्लों (इब्राहिम पुरा, हकीमी, नजमी, सैफी और तैयबीपुरा) के आमिल परंपरागत पहनावे में शामिल हुए। जुलूस में शेख अली असगर मोय्यदी, शेख इब्राहिम भाई साबिर, हातिम अली हरहरवाला, कुतुब फातेमी, युनूस चेटवाला, काईद जौहर, खोजेमा चांदवाला, जकीरद्दीन टांकी वाला सहित बड़ी सख्ंया में समाजजन शामिल थे।

देशभक्ति से लबरेज दिखा समुदाय

Advertisement

जुलूस यूं धार्मिक था लेकिन इसमें देशभक्ति का पुट भी दिखाई दिया। समाज के साथ तिरंगा भी लोगों ने लहराया। दो बैंड (टीकेएम और बुरहानी स्काउट गार्ड)ने देशभक्ति से भरे गीतों की प्रस्तुति दी।

तैयबी स्कूल के बच्चें ने दिया संदेश

Advertisement

तैयबी स्कूल के बच्चे सैयदना साहब के संदेश लिखी तख्तियां लेकर जुलूस में शामिल हुए।

मगरीब-इशा की नमाज के बाद मजलिस

मगरीब और इशा की नमाज के बाद समाज के पांच मोहल्लों में सैयदना साहब की मिलाद होगी। उनके प्रवचन के बाद समाज का सामूहिक भोज अलग-अलग जमातखानों में आयोजित किया जाएगा।

आज मुस्लिम महिलाओं का धरना प्रदर्शन

समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के विरोध में मुस्लिम महिलाओं का धरना रविवार दोपहर 2.30 बजे से होगा। जामा मस्जिद के पास वे धरने पर बैठेंगी। धरने के बाद ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें