Popup Image
Advertisement

सासंदों ने निकाली तिरंगा बाइक रैली, उपराष्ट्रपति ने दिखाई हरी झंडी

सासंदों ने निकाली तिरंगा बाइक रैली, उपराष्ट्रपति देश इस 15 अगस्त को भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है. इस खास अवसर पर ‘ हर घर तिरंगा ’अभियान को लेकर भी तैयारी जोर- शोर से चल रही है. ‘ आजादी का अमृत महोत्सव ’ को मनाने के लिए देशभर से कई राज्यों के स्थानीय लोग तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं.

Advertisement

स्थानीय लोगों के अलावा विभिन्न सरकारी विभाग भी इसमें शामिल हो रहे हैं. इसी कड़ी में आज यानी तीन अगस्त को उपराष्ट्रपति एम वेंकै वें या नायडू ने केंद्रीय मंत्रियों प्रल्हाद जोशी और पीयूष गोयल के साथ लाल किले से सांसदों के लिए तिरंगा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

रैली का समापन विजय चौक पर होगा. बता दें कि इस रैली का आयोजन केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने किया है. इसमें कई सांसद भी शामिल हैं. देश के सभी लोगों से 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा लगाने की भी अपील की गई है. अभियान के तहत 20 करोड़ तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है. वहीं दूसरी ओर केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने BJP संसदीय दल की बैठक में डीपी पर राष्ट्री य ध्वज तिरंगा लगाने के लिए लोगों की तारीफ की है. ने दिखाई हरी झंड

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें