Popup Image
Advertisement

श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान

BCCI ने श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की टीम में वापसी हुई है। सारांश जैन टीम में नया चेहरा हैं। शुभमन गिल कप्तान और केएल राहुल उपकप्तान होंगे।

Advertisement

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन को टीम में रखा गया है लेकिन उनका खेलना या ना खेलना फिटनेस पर निर्भर करेगा। नीतीश कुमार रेड्डी अनफिट होने के कारण टीम में नहीं चुने गए हैं। वाशिंगटन सुंदर हैमस्ट्रिंग के चलते पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं। दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से गॉल में शुरू होगी।

15 अगस्त से खेला जाएगा भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मुकाबला

Advertisement

अगस्त में टीम इंडिया श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। जहां दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से शुरू होकर 19 अगस्त तक चलेगा। वहीं दूसरा मैच 23 अगस्त से शुरू होगा। सीरीज के मुकाबले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत होंगे, जहां की अंक तालिका में टीम इंडिया काफी नीचे चल रही है। भारत के पास मौका होगा कि शुभमन गिल की कप्तानी में सीरीज जीतकर अंक तालिका में आगे निकला जाए। हालांकि ये काम आसान नहीं होगा, श्रीलंका की टीम अपने घर पर काफी मजबूती के साथ खेलती है और वहां उसे हराना आसान नहीं होता।

टीम इंडिया 7 अगस्त से कोलंबो में खेलेगी प्रैक्टिस मैच

Advertisement

इस बीच बीसीसीआई ने सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया। साथ ही ये भी बताया है कि टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया एक प्रैक्टिस मैच खेलेगी, जो कि चार दिन का होगा। ये मैच 7 अगस्त से शुरू हो जाएगा। चार दिन का मैच होने के कारण ये 10 तारीख को खत्म हो जाएगा। मैच कोलंबो में होगा। इस मैच में टीम इंडिया को अपनी तैयारियां का जायजा लेने का मौका होगा और वहां की कंडीशन में खुद को ढालने के लिए भी वक्त मिलेगा।

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें